सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की दोपहर 3:30 बजे कोईलवर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित पूजा समितियों के सदस्यों को निर्देश देते हुए एसडीपीओ-2 ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा