कोईलवर: सलेमपुर नाहर के समीप चांदी थाना पुलिस ने देसी शराब भठी का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 5 फरार
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर नाहर के पास मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देसी शराब भठी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में पुलिस ने 250 लीटर देसी शराब, 5 गैस सिलेंडर, 5 गैस भठ्ठी और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की। मौके से राम मंगल सिंह और अजय कुमार सिंह दोनों निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया गया।