सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई रेत चेकपोस्ट पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, वनरक्षक घायल।
मुरैना में चंबल के प्रतिबंधित रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए बनाई गई चेकपोस्ट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर ड्यूटी कर रहे वन विभाग एवं एसएएफ के 12 जवानों के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक (HR38 Z 0324) अनियंत्रित होकर चेकपोस्ट से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक जवानों की ओर मुड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक वनरक्षक घायल हो गया, जबकि अन्य 11 जवानों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। घायल वनरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि चंबल क्षेत्र में प्रतिबंधित रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकपोस्ट स्थापित की गई हैं।
घटना की सूचन�