संत कबीर नगर: नेमत होटल पर RBO और प्रशासन की जांच, 6 की जगह 22 कमरे, सेटबैक उल्लंघन समेत कई अनियमितताएं उजागर
संत कबीर नगर शहर स्थित नेमत होटल में RBO और प्रशासन की संयुक्त जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में होटल भवन को अधोमानक पाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, स्वीकृत मानचित्र में केवल 6 कमरों के निर्माण की अनुमति थी, लेकिन होटल में बिना स्वीकृति 22 कमरे बना दिए गए हैं। इसके अलावा होटल निर्माण में सेटबैक नियमों का भी पालन नहीं किया गया, जो भवन निर्माण मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।