एकमा: पचुआ गांव के पास सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
Ekma, Saran | Sep 11, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ छूट गई । सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डुमाई गढ़ निवासी वशिष्ठ सिंह के पुत्र धनंजय सिंह के रूप में हुई है।