बगोदर: खेतको में हाथियों ने तीन घरों और किसानों की फसलें रौंदी, जमकर तबाही मचाई
बगोदर वन प्रक्षेत्र में एक पखवाड़े से जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है।हाथियों ने अटका लक्षीबागी,दोंदलो,अडवारा,पथलडीहा,बेको,पोचरी के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि जमकर खेतको में तबाही मचायी है।जहां तीन घरो को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि दर्जनो किसानो के धान,मकई व बेदाम की फसल रौंद दिया।साथ ही कई लोगो की चारदिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया है।