पटियाली: पटियाली क्षेत्र में बंदरों का आतंक, रमपुरा गांव में घर में घुसकर महिला पर किया हमला, कई जगह काटकर किया घायल
पटियाली क्षेत्र के रमपुरा गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के झुंड ने 55 वर्षीय महिला श्याम प्यारी पत्नी अमर सिंह पर हमला कर दिया। घर में बर्तन धोते समय बंदर ने उन्हें कई जगह काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने बंदरों को भगाकर महिला को पटियाली सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर आवश्यक उपचार दिया गया है।