पटियाली: पटियाली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय बालक गंभीर घायल, घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ
पटियाली। कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित राजतिलक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मोहल्ला काजी निवासी शाकिर कुरैशी का 11 वर्षीय बेटा जैद गंभीर घायल हो गया। उसके पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। हादसे में बाइक सवार मोनू निवासी बेहटा भी चोटिल हुआ। पुलिस उसे उपचार के बाद थाने ले गई।