पाली: ग्राम अर्जुन खिरिया में 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाली डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण
Pali, Lalitpur | Nov 27, 2026 अर्जुन खिरिया में स्व पं. श्री सीताराम पस्तोर की पुण्य स्मृति में जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 28 एवं 29 नवंबर को डे नाइट वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जहां आयोजन को लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजको ने जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमी बंधुओ से मौके पर पहुंचकर खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन की अपील की है।