नैनीताल: निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भवाली में निकाला फ्लैग मार्च
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भवाली में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जनता से चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मंगलवार को दोपहर दो बजे पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने जनता से चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता का प्रयास न करने की अपील की।