नैनीताल: नैनीताल के मां पाषाण देवी मंदिर में भक्त अब बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी कर सकेंगे, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई
नैनीताल के मां पाषाण देवी मंदिर में भक्त अब बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी कर सकेंगे। मंगलवार को यहां बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इधर विधायक सरिता आर्या के साथ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के साथ ही अखंड रामायण का समापन किया गया।