नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का आंदोलन जारी, 2000 पौधों का रोपण किया गया
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पौधारोपण आंदोलन जारी है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने मंगलवार को तीन बजे बताया समूचे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की इकाइयों में 2000 पौधों का रोपण किया गया।