नैनीताल: जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया, जिले में 402 मतदेय स्थलों के लिए 445 पीठासीन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जिले में कुल 402 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 445 पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने मंगलवार को चार बजे बताया इनमें मतदेय स्थलों के अलावा आरक्षित पीठासीन अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा मतदेय स्थलों के सापेक्ष मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई।