नौगढ़: नौगढ़ क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में 25-25 हजार के तीन इनामी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
नौगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सोमवार सुबह 07:55 पर गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, वे करीब चार माह से फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों में सियाराम यादव, सोनू कुमार, तीजा निवासी विशेषरपुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी