मानपुर: रसलपुर मांझी टोला में 23 घरों को खाली कराने के नोटिस पर विवाद, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
Manpur, Gaya | Nov 28, 2025 मानपुर प्रखंड के रसलपुर मांझी टोला में 23 घरों को अतिक्रमण बताकर खाली कराने के नोटिस के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अंचल अधिकारी ने इन घरों को अतिक्रमित क्षेत्र बताया था, जिससे गरीब परिवारों में बेघर होने का डर फैल गया है। फिलहाल हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है.