देवरी: देवरी थाना से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय में चोरी, पुलिस पर उठे सवाल #jan samasya
Deori, Giridih | May 24, 2026 देवरी थाना से महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर आईसीटी लैब में रखी 16 पीस बैटरियों की चोरी बीते देर रात को कर ली। घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात कही जा रही है। साथ ही लैब में रखे कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।