जमुई: नवीनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के तीन लोग हुए घायल, मारपीट का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Nov 29, 2025 नवीनगर में फ़ॉर व्हीलर वाहन खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से विनय कुमार के घायल होने के बाद दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में नुनूलाल कुमार साह, मुकेश कुमार और सरिता कुमारी शामिल हैं। दूसरे पक्ष के घायलों ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को दिन के 11:00 बजे मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।