जमुई: खादिग्राम चौक के पास हाइवा की टक्कर से एक महिला की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Jamui, Jamui | Nov 29, 2025 खादिग्राम चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा की चपेट में आने से सरोजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और सड़क को जाम कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा समझा बुझा कर जाम को हटाया गया और मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।