कांके: झारखंड के सभी थानों को मिलेंगी नई गाड़ियां, कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 हेमंत कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव पास हुए है.शुक्रवार की शाम झारखण्ड मंत्रालय में 5बजे बैठक खत्म हुई.जिसमे पुलिस थाना में नई गाड़ी खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.झारखण्ड के सभी थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन खरीदे जाएंगे. कैबिनेट ने 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन खरीदने की मंजूरी दी है.