कांके: रांची कांग्रेस भवन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि दी गई
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 रांची स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की मौत हो गई थी।