कांके: अरगोड़ा स्थित कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल में करियर जागरूकता अभियान की शुरुआत की
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 अरगोड़ा स्थित कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय तटरक्षक बल में करियर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान पीएम मोदी के युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें के संदेश और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है।