कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही नाबालिग को निरुद्ध किया गया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे इसकी जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।