कांके: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू, हेमंत कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. आज के बाठक में निर्णय लिया गया है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में कुल 5 कार्यदिवस होंगे. 2 और 3 अगस्त को छुट्टियां रहेंगी.