लखीसराय: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में प्रशासन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
गुरुवार की अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही की पहली बार सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पदाधिकारी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. मौके पर बीडीओ ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की.