लखीसराय: नगर परिषद कार्यालय में सशक्त अस्थाई समिति की हुई बैठक
बुधवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय नगर परिषद कार्यालय में सभापति अरविंद पासवान के अध्यक्षता में सशक्त अस्थाई समिति की बैठक हुई. जिसमें कुल 13 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया.बैठक में कहा गया कि नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी जर्जर मकान को तोड़ने पर अनुमति शुल्क ₹1000 लिया जाएगा. हाई मास्क लाइट लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.