लखीसराय: रतनुपुर पिपरिया टोला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
रतनपुर पिपरिया टोला गांव के समीप NH 80 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. गुरुवार की पूर्वाह्न 9 बजे मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया. जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया. मृतका की पहचान सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के रहने वाले स्वर्गीय नेमो दास की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई.