लखीसराय: मानिकपुर चंडी स्थान के पास से पुलिस ने महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मानिकपुर थाना के पुलिस ने चंडी स्थान मानिकपुर के समीप से 2 लीटर महुआ शराब के साथ मानिकपुर सिवाना गांव के रहने वाले जर्पण पासवान के पुत्र शराब तस्कर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है.मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 24/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गुरुवार के अपराह्न 3 बजे पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है.