कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में आदिवासी हो समाज महिला महासभा की ओर से अध्यक्षा अंजु सामड की अध्यक्षता में मागे पोरोब जगर-जपागर (संवाद) कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और भाषा पर अध्ययन कर रहे लोगों ने हिस्सा लिया।