जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को चाईबासा कोर्ट स्थित जिला बार एसोसिएशन काउंसिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं को मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ मतदाता मतदान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके पश्चात अधिवक्ताओं के सवालों का जवाब भी दिया गया।