मुरैना: अजीतपुरा गांव के समीप पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक के पैर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Nov 28, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुरा गांव के पास पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर युवक के पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए, इसके बाद घायल युवा को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल को भर्ती कर दिया है ,वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।I