मुरैना: जरेरुआ के पास नेशनल हाईवे-44 पर पलटा ट्रक, चालक हुआ घायल
Morena, Morena | Nov 27, 2024 नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जेरी के पास पलट गया, ट्रक में सवार चालक घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार कराया गया, आसपास के लोगों का कहना था कि गनीमत रही के ट्रक के आसपास कोई भी नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।