मुरैना: ड्यूटी छोड़कर रिठौरा थाना प्रभारी को मॉल में शॉपिंग करना पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित
Morena, Morena | Nov 27, 2024 मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि थाना प्रभारी कोई भी बिना अनुमति के थाना नहीं छोड़ेंगे, लेकिन रिठौरा थाना प्रभारी के द्वारा मॉल में शॉपिंग की जा रही थी, जिसकी सूचना एसपी को लगी तो एसपी के द्वारा रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे को निलंबित कर दिया गया है ,निलंबन का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।