मुरैना: नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों का अपहरण कर मारपीट की, पांच भैंस और एक पड़िया लेकर हुए फरार
Morena, Morena | Nov 28, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डोमपुरा गांव में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों के द्वारा दो लोगों का अपहरण कर लिया और मारपीट करते हुए जंगल में छोड़कर भाग गए, बताया जाता है कि गांव से पांच भैंस और एक पढ़िया लेकर फरार हो गए, इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।