समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1972,
दिनांक 25/11/2026,
==================
अटल वयो अभ्युदय योजना (SAPrC) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:--
समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा निदेशालय, सामाजिक सुरक्षा के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के मार्गदर्शन में बुधवार को बुनियाद केन्द्र, बायसी अनुमंडल, पूर्णिया में वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सक्रिय सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक दिवसीय संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम केंद्र प्रायोजित अटल वयो अभ्युदय योजना (Atal Vayo Abhyuday Yojana) की उप-योजना SAPrC (State Action Plan for Senior Citizens) की राज्य कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के मार्गदर्शन में केन्द्र प्रबंधक श्री राहुल कुमार तथा डेटा ऑपरेटर श्री राजा कुमार की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ एवं सत्र
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न संवादात्मक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया:
कौशल सुधार तकनीक (Skill Improvement Techniques) सत्र:------ इस सत्र में बुजुर्गों को बदलते डिजिटल युग के अनुरूप बुनियादी डिजिटल साक्षरता, स्मार्टफोन के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन/डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव तथा दैनिक जीवन को सुगम बनाने वाले व्यावहारिक कौशलों की जानकारी दी गई।
समूह संवाद एवं अनुभव साझाकरण (Peer Group Interaction):--- इस खुले संवाद सत्र में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव, दैनिक चुनौतियाँ और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। इससे बुजुर्गों में अकेलेपन की भावना को कम करने, आपसी सामंजस्य बढ़ाने और भावनात्मक सहयोग विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।
मनोरंजक खेल एवं मानसिक स्फूर्ति गतिविधियाँ (Games & Recreational Activities):---- बुजुर्गों के उत्साहवर्धन और शारीरिक
-मानसिक सक्रियता के लिए हल्के-फुल्के इनडोर गेम्स, स्मृति आधारित खेल (Memory Games), पासिंग द पार्सल तथा समूह गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 25, 2026