समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1973,
दिनांक 25/11/2026,
=================
डगरूआ प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित:-
समाज कल्याण विभाग एवं निदेशालय, सामाजिक सुरक्षा के निर्देशानुसार तथा जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के मार्गदर्शन में बुधवार को डगरूआ प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया ने की। इसमें बीडीओ श्री तबरेज आलम, डेटा एंट्री ऑपरेटर सुश्री स्मिता कुमारी सहित प्रखंड व पंचायत कर्मी उपस्थित थे।
बैठक में वृद्धावस्था, विधवा, लक्ष्मीबाई एवं निःशक्तता पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदनों, ई-केवाईसी, समय पर राशि अंतरण, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के चिन्हांकन व वितरण, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों (छड़ी, वॉकर, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि) की उपलब्धता तथा डेटा अद्यतन की समीक्षा की गई।
सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार ने कहा कि पात्र लाभुकों तक बिना विलंब योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बीडीओ और डेटा एंट्री ऑपरेटर को लंबित आवेदनों की पंचायतवार सूची तैयार कर त्वरित निष्पादन करने, अभिलेखों का समयबद्ध सत्यापन करने तथा पोर्टल पर सही डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
“हर पात्र तक पहुँचे योजनाओं का लाभ — यही सामाजिक सुरक्षा का संकल्प।”
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Nov 25, 2026