अपराधियों की निगरानी में चूक पड़ी भारी! पूर्णिया एसएसपी का बड़ा एक्शन, मरंगा थाना के SI अरविंद पासवान निलंबित।
पूर्णिया में अपराधियों पर निगरानी में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बड़ा एक्शन लिया है। मरंगा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एसआई अरविंद पासवान को करीब 120 हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन निगरानी में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने यह सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
#PurneaNews #PurniaPolice #BiharPolice #SSP #ShouryaSuman ArvindPaswan MarangaThana PoliceAction BiharNews BreakingNews
Purnia East, Purnia | Nov 25, 2026