बहादुरपुर: अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथाईखेडा का किया निरीक्षण
अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा बुधवार की दोपहर 12 बजे भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथाईखेडा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालन,पैथोलॉजी लैब,पीएनसी वार्ड,कम्प्यूटर कक्ष,कोल्ड चेन कक्ष,स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मेडिकल ऑफिसर डॉ.पंकज शुक्ला से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।