Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

#मधेपुरा_विधानसभा में इस प्यार और सम्मान के लिए आप सबों का आभार…

7.4k views | Madhepura, Madhepura | Sep 5, 2025

MORE NEWS

आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों को लेकर गरमाई सियासत,,रंजीत सिंह

आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों को लेकर गरमाई सियासत,,रंजीत सिंह

Madhepura, Madhepura | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
समाहरणालय मधेपुरा 
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक 07 अगस्त 2026
 **मधेपुरा में भव्य सोलर मेला आयोजित,*
 *अधिकाधिक लाभुकों तक योजना पहुंचाने पर जोर** 

• डीडीसी अनिल बसाक ने किया सोलर मेले का उद्घाटन, स्टॉलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
• 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को सोलर अपनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश
• बैंकों को ऋण स्वीकृति में तेजी लाने तथा बिजली विभाग को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश
• सोलर तकनीक, सब्सिडी एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन की जानकारी लेने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

मधेपुरा, 07 अगस्त 2026।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा कार्यालय परिसर में भव्य सोलर मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न कंपनियों, बैंकों एवं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, सोलर तकनीक, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं इंस्टॉलेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर लाइटिंग सिस्टम सहित आधुनिक सौर उपकरणों का प्रदर्शन किया गया तथा विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को योजना से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों से अवगत कराया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम परिवारों के बिजली बिल में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए तथा ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होनी चाहिए तथा आवेदन प्राप्त होने के बाद उसका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभुकों को मिलने वाली सब्सिडी समय पर उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए।

डीडीसी ने अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से अधिक है, उन्हें चिन्हित कर सोलर प्रणाली लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाए तथा आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को भी ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सोलर परियोजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र अनुमोदन किया जाए, ताकि लाभुकों के घरों में समय पर सोलर संयंत्र स्थापित हो सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सोलर तकनीक की गुणवत्ता, दक्षता एवं लागत संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा बैंक स्टॉलों पर पहुंचकर ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। अपेक्षाकृत कम ऋण स्वीकृति पर उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुरूप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली उत्पादन कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं सरल है तथा विभाग द्वारा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा अनेक लाभुकों को मौके पर ही ऋण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सोलर मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही योजना की जानकारी प्राप्त की तथा कई इच्छुक लाभुकों ने पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस प्रकार के सोलर मेलों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा श्री संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा श्री अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता उदाकिशुनगंज श्री राजीव रंजन, सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, वरीय राजस्व प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय दिनांक 07 अगस्त 2026 **मधेपुरा में भव्य सोलर मेला आयोजित,* *अधिकाधिक लाभुकों तक योजना पहुंचाने पर जोर** • डीडीसी अनिल बसाक ने किया सोलर मेले का उद्घाटन, स्टॉलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश • 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को सोलर अपनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश • बैंकों को ऋण स्वीकृति में तेजी लाने तथा बिजली विभाग को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश • सोलर तकनीक, सब्सिडी एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन की जानकारी लेने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ मधेपुरा, 07 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा कार्यालय परिसर में भव्य सोलर मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न कंपनियों, बैंकों एवं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, सोलर तकनीक, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं इंस्टॉलेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर लाइटिंग सिस्टम सहित आधुनिक सौर उपकरणों का प्रदर्शन किया गया तथा विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को योजना से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों से अवगत कराया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम परिवारों के बिजली बिल में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए तथा ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होनी चाहिए तथा आवेदन प्राप्त होने के बाद उसका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभुकों को मिलने वाली सब्सिडी समय पर उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए। डीडीसी ने अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से अधिक है, उन्हें चिन्हित कर सोलर प्रणाली लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाए तथा आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों को भी ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सोलर परियोजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र अनुमोदन किया जाए, ताकि लाभुकों के घरों में समय पर सोलर संयंत्र स्थापित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सोलर तकनीक की गुणवत्ता, दक्षता एवं लागत संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा बैंक स्टॉलों पर पहुंचकर ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। अपेक्षाकृत कम ऋण स्वीकृति पर उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुरूप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली उत्पादन कर सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं सरल है तथा विभाग द्वारा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा अनेक लाभुकों को मौके पर ही ऋण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सोलर मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही योजना की जानकारी प्राप्त की तथा कई इच्छुक लाभुकों ने पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस प्रकार के सोलर मेलों का नियमित आयोजन किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा श्री संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा श्री अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता उदाकिशुनगंज श्री राजीव रंजन, सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, वरीय राजस्व प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 7, 2026

#मधेपुरा_विधानसभा में इस प्यार और सम्मान के लिए आप सबों का आभार… - Madhepura News