जमुई: मंझवे पंचायत भवन में जिला जज द्वारा विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया, लोगों को विधिक सेवा का मिलेगा लाभ
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 मंझवे पंचायत भवन में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई संदीप सिंह के द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।