मानसी: ठाठा गांव के निकट NH-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के निकट एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार वृद्ध घायल हो गये। घायल की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के निरपुर गांव निवासी शंभू कुमार के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार शंभू कुमार घर से खगड़िया बाजार किसी काम से जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया।