मानसी: धनछर गांव में घरेलू विवाद में महिला ने खाई जहरीली दवा, स्वास्थ्य बिगड़ने पर कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती
मानसी थाना क्षेत्र के धनछर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहरीली दवा खा ली। जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान धनछर निवासी अंजली कुमारी के रुप में हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर गुस्से में आकर महिला ने चूहा मारने वाली दवा खा ली।