बंजरिया: चैलाहा फुलवार मुख्यपथ के बुढ़वा डायवर्सन पर बालू लदा ट्रक फंसने से तीन घंटे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहा
चैलाहा फुलवार मुख्यपथ के बुढ़वा डायवर्सन पर मंगलवार बालू लदा ट्रक फंस जाने के कारण तीन घण्टे तक भारी वाहन का परिचालन बंद रहा। जटवा निवासी अजमत अली ने बताया कि पुल का एप्रोच पथ नही बन पाया है,जबकि डायवर्सन करीब 20 फीट नीचे है। हल्की बारिश में डायवर्सन डूब जाता है। ईई कृष्णा कुमार ने बताया कि तीन रैयतों में दो का भुगतान हो चुका है,जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।