10 साल के इंतजार के बाद JTET परीक्षा शुरू, गिरिडीह में बनाए गए 46 केंद्र
झारखंड में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) शुरू हो गई है। राज्यभर में परीक्षा के लिए 986 केंद्र बनाए गए हैं,परीक्षा में कुल 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि गिरिडीह जिले में 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JTET #exams