मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के मेघवन गांव में वर्षों से भवनविहीन चल रहे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के लिए सरकारी जमीन का बुधवार को सीमांकन किया गया। विद्यालय के नाम जमीन नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई जर्जर सामुदायिक भवन में संचालित हो रही थी। प्रशासनिक पहल के बाद करीब 70 फीट चौड़ी और 50 फीट से अधिक लंबी जमीन को विद्यालय भवन निर्माण के लिए चिह्नित किया गया। सीमांकन पूरा होने के बाद जल्द शिलान्यास और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
#DENNewsMadhubani #Benipatti #Meghwan #MadhubaniNews #BiharNews #EducationNews #SchoolNews #BiharEducation #Madhubani #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Benipatti News ] [ Meghwan News ] [ Meghwan School News ] [ Benipatti School News ] [ Bihar News ] [ Bihar Education News ] [ School Building News ] [ Madhubani Education ] [ Government School News ] [ Breaking News ]