Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

झाबुआ: ग्राम पंचायत दूधी उमरकोट में पंचायत भवन का हुआ शुभारंभ

Jhabua, Jhabua | Jul 13, 2026

MORE NEWS

पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किए करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मिली गति

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को नगर परिषद पेटलावद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया।
 
कार्यक्रम के दौरान पम्पावती नदी पर तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य (लागत 481.49 लाख रुपये), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण (लागत 14.54 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-8 में सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 28.86 लाख रुपये) सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनहित और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन नवाचारों और योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। 

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने अपनी विधानसभा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष श्री किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किए करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मिली गति महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सोमवार को नगर परिषद पेटलावद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पम्पावती नदी पर तेजाजी मंदिर से फूटा मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य (लागत 481.49 लाख रुपये), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मुक्तिधाम में उद्यान निर्माण (लागत 14.54 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-8 में सामुदायिक भवन निर्माण (लागत 28.86 लाख रुपये) सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनहित और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन नवाचारों और योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने अपनी विधानसभा को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प को भी दोहराया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष श्री किरण संजय कहार, जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

#सफलता_की_कहानी

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, ऑटो गैरेज संचालक बने आत्मनिर्भर 

मेहनत, अनुभव और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण थांदला निवासी श्री जितेश पंचाल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (MMUKY) के सहयोग से अपने सपने को साकार करते हुए सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है।

श्री जितेश पंचाल लंबे समय से ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े हुए थे। अपने व्यवसाय का विस्तार करने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 'मध्यभारत ऑटो गैरेज एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप' की स्थापना की।

व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा, देवीगढ़ से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DTIC), झाबुआ द्वारा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ अपने प्रतिष्ठान को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज उनका गैरेज क्षेत्र में विश्वसनीय सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

अपने अनुभव, परिश्रम और ग्राहकों के प्रति समर्पित कार्यशैली के बल पर श्री पंचाल का व्यवसाय लगातार प्रगति कर रहा है। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान के माध्यम से तीन लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें प्रतिमाह लगभग 45 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।

श्री जितेश पंचाल का कहना है कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का सहयोग नहीं मिलता, तो व्यवसाय का विस्तार कर आधुनिक स्तर पर कार्य करना संभव नहीं हो पाता। वे शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अपील करते हैं कि वे भी स्वरोजगार आधारित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

श्री जितेश पंचाल की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, ऑटो गैरेज संचालक बने आत्मनिर्भर मेहनत, अनुभव और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण थांदला निवासी श्री जितेश पंचाल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (MMUKY) के सहयोग से अपने सपने को साकार करते हुए सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। श्री जितेश पंचाल लंबे समय से ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग एवं इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े हुए थे। अपने व्यवसाय का विस्तार करने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 'मध्यभारत ऑटो गैरेज एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप' की स्थापना की। व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा, देवीगढ़ से 5 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DTIC), झाबुआ द्वारा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के साथ अपने प्रतिष्ठान को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज उनका गैरेज क्षेत्र में विश्वसनीय सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। अपने अनुभव, परिश्रम और ग्राहकों के प्रति समर्पित कार्यशैली के बल पर श्री पंचाल का व्यवसाय लगातार प्रगति कर रहा है। वर्तमान में उनके प्रतिष्ठान के माध्यम से तीन लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें प्रतिमाह लगभग 45 हजार रुपये की आय अर्जित हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। श्री जितेश पंचाल का कहना है कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का सहयोग नहीं मिलता, तो व्यवसाय का विस्तार कर आधुनिक स्तर पर कार्य करना संभव नहीं हो पाता। वे शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अपील करते हैं कि वे भी स्वरोजगार आधारित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। श्री जितेश पंचाल की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लेकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बना जा सकता है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

जनजातीय बालिकाओं को मिला आधुनिक शिक्षा एवं आवास का नया परिसर

2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वीरांगना रानी दुर्गावती अजजा कन्या आश्रम के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 50 सीटर वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 75 लाख 43 हजार रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन जनजातीय बालिकाओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जब जनजातीय अंचल की बेटियां महानगरों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आवासीय सुविधाएं एवं समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि शासन ने छात्राओं के लिए आधुनिक परिसर उपलब्ध कराया है, अब इसे स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आश्रम भविष्य में अनेक प्रतिभाशाली छात्राओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को शीघ्र ही कक्षा 10वीं तक अंग्रेजी माध्यम में उन्नत करने के प्रयास किए जाएंगे।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से जनजातीय अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को गति देकर सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं उन्नति के नए अवसर सुनिश्चित कर रही है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शासन संसाधन और अवसर उपलब्ध करा सकता है, लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज एवं देश का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों की है। उन्होंने कहा कि इन्हीं छात्राओं में भविष्य की प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक और राष्ट्र के सर्वोच्च पदों पर पहुंचने वाली बेटियां तैयार होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नवनिर्मित छात्रावास के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

जनजातीय बालिकाओं को मिला आधुनिक शिक्षा एवं आवास का नया परिसर 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वीरांगना रानी दुर्गावती अजजा कन्या आश्रम के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 50 सीटर वीरांगना रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 75 लाख 43 हजार रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन जनजातीय बालिकाओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जब जनजातीय अंचल की बेटियां महानगरों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आवासीय सुविधाएं एवं समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन ने छात्राओं के लिए आधुनिक परिसर उपलब्ध कराया है, अब इसे स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आश्रम भविष्य में अनेक प्रतिभाशाली छात्राओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को शीघ्र ही कक्षा 10वीं तक अंग्रेजी माध्यम में उन्नत करने के प्रयास किए जाएंगे। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से जनजातीय अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को गति देकर सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं उन्नति के नए अवसर सुनिश्चित कर रही है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शासन संसाधन और अवसर उपलब्ध करा सकता है, लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज एवं देश का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों की है। उन्होंने कहा कि इन्हीं छात्राओं में भविष्य की प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक और राष्ट्र के सर्वोच्च पदों पर पहुंचने वाली बेटियां तैयार होंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नवनिर्मित छात्रावास के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्यवाही जारी

आमजन से सप्ताह में एक दिन जलभराव की जांच कर मच्छरों की उत्पत्ति रोकने की अपील

वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की स्थिति बनने से मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वाहक जनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरों की उत्पत्ति को रोकना सबसे प्रभावी उपाय है। मच्छर सामान्यतः ठहरे हुए स्वच्छ पानी में अंडे देते हैं और लगभग सात दिनों में अंडे से लार्वा तथा लार्वा से वयस्क मच्छर बनकर बीमारी फैलाने लगते हैं। इसी कारण प्रत्येक सप्ताह घर एवं आसपास जमा पानी की जांच कर उसे तत्काल खाली करना आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झाबुआ के निर्देशन में जिलेभर में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर लार्वा सर्वे एवं फीवर सर्वे किया जा रहा है। पानी संग्रहित करने वाले कंटेनरों की नियमित जांच की जा रही है तथा जहां भी मच्छरों का लार्वा पाया जा रहा है, वहां कंटेनरों को खाली कर लार्वानाशी कीटनाशी (बीटीआई) का छिड़काव कर लार्वा का विनिष्टीकरण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से जून 2026 की अवधि में जिले में 1,06,267 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 283 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। इसी अवधि में 3,93,269 पानी संग्रहित करने वाले कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 317 कंटेनरों में लार्वा मिलने पर तत्काल बीटीआई का उपयोग कर लार्वा नष्ट किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित रूप से लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे तथा लार्वानाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय फील्ड वर्करों द्वारा वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नारे लेखन, पंपलेट वितरण एवं अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में पानी संग्रहित करने वाले सभी बर्तन एवं कंटेनरों को हमेशा ढंककर रखें। पानी की टंकियों, कूलर, बाल्टी, ड्रम, फूलदान, गमलों तथा अन्य पात्रों की नियमित साफ-सफाई करें। घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा छतों पर रखे अनुपयोगी टायर, डिब्बे, गमले एवं अन्य वस्तुओं में पानी एकत्र न होने दें। घरों में मच्छररोधी जाली लगाएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा दिन एवं रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी आग्रह किया है कि यदि परिवार के किसी सदस्य को बुखार आए तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर रक्त की जांच अवश्य कराएं। डेंगू की एलाइजा जांच जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है। विभाग ने नागरिकों से स्वयं जागरूक रहने एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्यवाही जारी आमजन से सप्ताह में एक दिन जलभराव की जांच कर मच्छरों की उत्पत्ति रोकने की अपील वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की स्थिति बनने से मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे वाहक जनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरों की उत्पत्ति को रोकना सबसे प्रभावी उपाय है। मच्छर सामान्यतः ठहरे हुए स्वच्छ पानी में अंडे देते हैं और लगभग सात दिनों में अंडे से लार्वा तथा लार्वा से वयस्क मच्छर बनकर बीमारी फैलाने लगते हैं। इसी कारण प्रत्येक सप्ताह घर एवं आसपास जमा पानी की जांच कर उसे तत्काल खाली करना आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झाबुआ के निर्देशन में जिलेभर में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर लार्वा सर्वे एवं फीवर सर्वे किया जा रहा है। पानी संग्रहित करने वाले कंटेनरों की नियमित जांच की जा रही है तथा जहां भी मच्छरों का लार्वा पाया जा रहा है, वहां कंटेनरों को खाली कर लार्वानाशी कीटनाशी (बीटीआई) का छिड़काव कर लार्वा का विनिष्टीकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से जून 2026 की अवधि में जिले में 1,06,267 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 283 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। इसी अवधि में 3,93,269 पानी संग्रहित करने वाले कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 317 कंटेनरों में लार्वा मिलने पर तत्काल बीटीआई का उपयोग कर लार्वा नष्ट किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित रूप से लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे तथा लार्वानाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय फील्ड वर्करों द्वारा वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नारे लेखन, पंपलेट वितरण एवं अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में पानी संग्रहित करने वाले सभी बर्तन एवं कंटेनरों को हमेशा ढंककर रखें। पानी की टंकियों, कूलर, बाल्टी, ड्रम, फूलदान, गमलों तथा अन्य पात्रों की नियमित साफ-सफाई करें। घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा छतों पर रखे अनुपयोगी टायर, डिब्बे, गमले एवं अन्य वस्तुओं में पानी एकत्र न होने दें। घरों में मच्छररोधी जाली लगाएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा दिन एवं रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी आग्रह किया है कि यदि परिवार के किसी सदस्य को बुखार आए तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर रक्त की जांच अवश्य कराएं। डेंगू की एलाइजा जांच जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है। विभाग ने नागरिकों से स्वयं जागरूक रहने एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोटला में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोटला में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं को 125 साइकिलों का वितरण किया। 

इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा वे अधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध करा रही है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करना चाहिए। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है और आगे भी विद्यार्थियों के हित में अनेक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी विद्यार्थियों को साइकिल प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयीन स्टाफ, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोटला में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोटला में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं को 125 साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा वे अधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध करा रही है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करना चाहिए। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है और आगे भी विद्यार्थियों के हित में अनेक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी विद्यार्थियों को साइकिल प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयीन स्टाफ, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

झाबुआ: ग्राम पंचायत दूधी उमरकोट में पंचायत भवन का हुआ शुभारंभ - Jhabua News