राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल कीं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच, युवाओं के प्रति विश्वास और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका विजन देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र, एससी-एसटी जिला महासचिव श्रीराम अनिल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, शहर कंट्रोल रूम इंचार्ज ममता पाल, मोरध्वज वर्मा, इस्लाम गाजी, ओम प्रताप सिंह वर्मा, संध्या वर्मा, शिल्पी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।