सुल्तानपुर: कुड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में भीषण गर्मी से बेहोश हुई छात्रा
सुलतानपुर में भीषण गर्मी का असर अब दिखने लगा है।कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय तिरछे गांव में रोजाना की तरह समय से पढ़ाई हो रही थी।इसा दौरान कक्षा पांच की छात्रा अनन्या दुबे अचानक गश खाकर गिर पड़ी।क्लास टीचर ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक ने फोन कर छात्रा के परिजनों को बुलाया।जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।