सुल्तानपुर: सुल्तानपुर प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े अदाकार : सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राहुल-अखिलेश को लेकर दिए गए बयान, 'दो शहजादों की जोड़ी फिर फिल्म की शूटिंग कर रही' पर सपा की ओर से बयान आया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्रधानमंत्री इस देश के सबसे बड़े अदाकार हैं। उन्होंने कहा चीन को जमीन देने के बाद अब संविधान को खत्म करने का कुचक्र रच रहे हैं।