सुल्तानपुर: बाइक सवार को कोटवा गांव के पास ट्रक ने मारी साइड,राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
खेत में काम करने के दौरान ट्रकटर में डीजल खत्म होने पर लोहरामऊ के बालीपुर निवासी अंशु पाल पुत्र शिव प्रसाद पाल अपनी बाइक से डीजल लेने जा रहा था।तभी कोटवा गांव के पास ट्रक ने उसे साइड मार दी।हादसे में अंशु को चोटें आईं हैं।परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे।जहां डाक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।