सुल्तानपुर: बाइक सवार बावर्ची को सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने दाऊदपुर के पास मारी टक्कर,मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
शादी का खाना बनाने के लिए जा रहे मिठनेपुर निवासी राशिद पुत्र अताउल्लाह को दाऊदपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी।हादसे में राशिद को गंभीर चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से राशिद को राजकीय मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।वहीं दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं हैं।